फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व: यमुना में उतरीं हजारों व्रती महिलाएं, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी खुशहाली

Sun, 15 Nov 2026 07:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यमुना किनारे छठ महापर्व की अद्भुत छटा देखने को मिली। पारंपरिक पूजन सामग्री, मौसमी फलों और ठेकुआ के प्रसाद के साथ व्रती महिलाओं ने सूर्यदेव की उपासना की। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अब व्रती महिलाएं सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। 
 
विज्ञापन
पुलिस फोर्स के साथ सीताराम घाट का निरीक्षण करते डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रामबाग स्थित प्राचीन सीताराम घाट पर रविवार को छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। महापर्व पर घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु यमुना किनारे पहुंचे। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की। यमुना के जल में खड़े होकर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया। घाट पर छठी मइया के गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


राज नगर निवासी डॉ. धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि छठ महापर्व केवल उत्तर प्रदेश और बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसमें गुड़ से बने ठेकुआ के महाप्रसाद के साथ प्राकृतिक वस्तुओं और मौसमी फलों से सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। यह पर्व प्रकृति और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का संदेश भी देता है।

ट्रांस यमुना निवासी राजकुमार सिंह ने बताया कि छठ महापर्व उनके लिए केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और पारिवारिक भावनाओं से जुड़ा पर्व है। पूरे साल इस दिन का इंतजार रहता है। घाट पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, सूर्यदेव की उपासना और छठी मइया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। यह पर्व परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और लोक आस्था का अद्भुत संगम है। इस दौरान दीपू सेंगर, डॉ. प्रदीप सिंह, हीरा मिश्रा, परदेशी लाल चौरसिया, कौशल सेंगर, अभय मिश्रा, जय प्रकाश पांडेय, नरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर घाटों पर मुस्तैद रही पुलिस
मौके पर पहुंचे डीसीपी रविंद्र कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शहर के सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। सादे कपड़ों में पुलिस की कई टीमें निगरानी कर रही थीं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीमों को भी लगाया गया था। घाटों पर लगातार निगरानी रखी गई, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में छठ महापर्व मना सकें। पुलिस की मुस्तैदी के बीच पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें