किशोरी को घर में अकेला देखकर युवक ने शर्मनाक हरकत कर दी। शोर मचाने पर महिलाएं एकत्रित हो गईं। फिर क्या था महिलाओं ने आरोपी युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में 14 वर्षीय किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर इलाके की महिलाएं आ गईं। उन्होंने आरोपी पकड़कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
घटना 13 जून की है। किशोरी सहेली के घर से अपने घर आ रही थी। तभी इलाके के प्रेम ने उसे दबोच लिया। हाथ पकड़कर जबरन अपने कमरे में ले गया। दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर महिलाएं आ गईं।
उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। मगर, वो किसी तरह भाग निकला। बेटी ने घर पहुंचने पर मां को जानकारी दी। महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।