आगरा। ताजमहल देखने आने वाले विभिन्न राज्यों की महिलाओं और छात्राओं को आगरा पुलिस ने जागरूक किया। उन्हें सुरक्षा, सशक्तीकरण, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला हिंसा, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति और साइबर फ्रॉड से संबंधित जानकारी भी दी।
एसीपी ताज सुरक्षा पीयूूष कांत राय ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा के लिए क्विक रिस्पांस टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें पर्यटकों की सुरक्षा, सहायता और समस्याओं के समाधान के लिए तैयार रहती हैं। बताया गया कि वुमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, सीएम हेल्पलाइन 1076, वन स्टाप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य हेल्पलाइन 102, एंबुलेंस सेवा 108 है। इन नंबरों पर कॉल कर सुविधा प्राप्त की जा सकती है।