फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेलते हुए छत से गिरकर बालिका घायल, दो घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस

विज्ञापन
खेरागढ़दो घंटे बाद आई एंबुलेंस में मां मीना घायल बेटी काव्या को लेजाते हुए
विज्ञापन
खेरागढ़। कस्बे के कागारौल मार्ग स्थित बांके बिहारी कॉलोनी निवासी नितेश की 3 वर्षीय बालिका काव्या बृहस्पतिवार की दोपहर खेलते समय छत से गिरकर घायल हो गई। परिजन लेकर सीएचसी गए। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया गया। आरोप है कि रेफर करने के दो घंटे तक कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। कर्मचारियों के काफी प्रयास के बाद शाम करीब चार बजे एंबुलेंस उपलब्ध हुई। इस दौरान मां घायल बेटी को गोद में लेकर परेशान रही। बालिका के पिता नितेश ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे काव्य मां मीना के साथ मकान की छत पर खेल रही थी, तभी छत से गर पड़ी। सीएचसी खेरागढ़ लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एसएन भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें