फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 5 दिन बाद भी नहीं हो सकी महिला के शव की शिनाख्त

Sun, 24 Nov 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव मारूफपुर के समीप पांच दिन पूर्व अज्ञात महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया था। शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसका एटा में दाह संस्कार कर दिया। पुलिस विभिन्न माध्यमों से महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गांव मारूफपुर में रेलवे लाइन के पास 19 नवंबर की दोपहर महिला का शव जंगल में फेंका मिला था। महिला के चेहरे पर धारदार व नुकीले हथियार से किए गए चोट के निशान थे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थाए साथ ही शिनाख्त करने का प्रयास शुरू कर दी थी।
पुलिस ने एटा, अलीगढ़, बदायूं, उझानी, बिल्सी, सहसवान, बिसौली थाना सहित अन्य थानों में महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास की। लेकिन सफलता नहीं मिली। ढोलना कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम शव का दाह संस्कार एटा में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस आस-पास के थानों सं भी संपर्क की। सोशल मीडिया पर फोटो साझा किए गए हैं लेकिन उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें