फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत पर गई महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 24 Nov 2024 10:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करते हुए शोर मचाया तो पति आ गया। गुस्साए आरोपियों ने पीड़िता और पति को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रविवार को थाना कुर्रा में शिकायत करने पहुंची पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने खेत पर काम करने के लिए गई थी। तभी तीन आरोपियों ने गलत नीयत से पकड़ने की कोशिश की। वह आरोपियों की मंशा समझ गई और घर भाग गई। रविवार की सुबह वह खेत पानी सिंचाई के लिए नाली बनाने का काम कर रही थीं। तभी तीनों आरोपी वहां आ गए और छेड़छाड़ करने लगे। दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। पीड़िता ने शोर मचाया तो पास ही मौजूद पति मौके पर आ गए। गुस्साए आरोपियों ने महिला और पति को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें