फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र से एक महिला सोमवार की शाम खेत पर जाने के बाद लापता हो गई है। पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी की तलाश की गुहार लगाई है।
थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव गढ़ीताल निवासी मुल्तान ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मीरा देवी सोमवार शाम करीब 5 बजे खेत पर गई थीं। लेकिन वह खेत से घर वापस नहीं लौटीं। उन्होंने अपनी पत्नी की तलाश आसपास और रिश्तेदारों में भी की। हालांकि, मीरा का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस लापता महिला की तलाश में जुटी हुई है।