फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित महिला ने सैफई ले जाते समय तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में परिवर्तन से जिले में सांस की दिक्कत के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को बुखार से पीड़ित महिला की मौत हो गई। वहीं सांस लेने की दिक्कत के चलते दो बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। यहां 715 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव सिबाई भदौरा निवासी अरविंद कुमार की 35 वर्षीय पत्नी शशी को कुछ दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने बुधवार की देर शाम उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए शशी को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। गांव रठेरा निवासी दाखल सिंह की 70 वर्षीय पत्नी रामबेटी कुछ दिन से बीमार थीं। उन्हें सर्दी के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। ज्योंती रोड निवासी देवेंद्र सिंह को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बृहस्पतिवार को परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बीमारियों के बचाव की जानकारी दी
सीएमओ कार्यालय में बृहस्पतिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। वैक्सीनेशन से रोकी जाने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। मंडलीय अधिकारी डॉ. विकास कुमार गुप्ता ने टीकाकरण के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉ. वेदपाल सिंह ने वैक्सीनेशन से रोके जाने वाली बीमारियों के बारे में बताया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, डॉ. संजीव राय बहादुर, डॉ. राजीव रॉय, डॉ. आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
16 स्थानों पर शिविर लगाया
सीएमओ डॉ.पीपी सिंह के निर्देश पर जिले के 16 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इनमें विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 552 मरीजों को उपचार दिया गया। सीएमओ ने लोगों से अपील की कि वे अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान दें। मच्छरों से बचाव रखें।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें