फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे पास पागल होने का प्रमाणपत्र, सबको मार डालूंगा': शोहदे की धमकी से इस कदर डरी महिला, घर में हुई कैद

Sat, 25 Nov 2023 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शोहदे की हरकत से महिला घर में कैद हो गई है। आरोपी ने धमकी दी  है कि उसके पास तो पागल होने का प्रमाणपत्र है। वो किसी को भी कुछ भी कर सकता है। 
 
विज्ञापन
women crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में काम करने वाली एक महिला को शोहदे ने धमकी दी है। महिला का आरोप है कि अप्रैल माह में उसके साथ छेड़छाड़ की गई, सड़क पर कपड़े फाड़ दिए गए। अब घर आकर धमका रहा है। कह रहा है कि मेरे पास पागल होने का प्रमाणपत्र है, तेरे पति और बच्चों सभी को मार डालूंगा। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ये है मामला 
महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक जूता कंपनी में काम करती है। सुबह काम पर जाने और लौटते समय रास्ते में एक युवक कमेंट करता था। 27 अप्रैल को रुई की मंडी रेलवे फाटक के पास रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। वह इज्जत की खातिर चुप रही। अब फिर से घर आकर सभी को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'मेरे लिए प्रदर्शनी मत लगाओ भाई': कैप्टन शुभम की मां को 50 लाख का चेक दे रहे थे मंत्री, करुण पुकार सुन निशब्द
विज्ञापन



जांच कर रही पुलिस 
 शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  'मैं रखूंगा अपने भाई को जिंदा': कैप्टन शुभम गुप्ता के छोटे भाई ने वर्दी पहन खाई ये कसम, फट पड़ा मां का कलेजा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें