फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: संत देव मुरारी बापू पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, छेड़छाड़ और चौथ वसूली का मुकदमा हुआ दर्ज

Wed, 01 Dec 2021 12:18 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा

सार

महिला ने आरोप लगाए हैं कि दस लाख रुपये की वसूली और जान से मारने की धमकी दी गई। स्पीड ब्रेकर को लेकर मामले की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
देव मुरारी बापू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित कॉलोनी निवासी एक महिला ने संत देव मुरारी बापू सहित तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों पर छेड़छाड़ गाली-गलौज जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साथ ही उसने दस लाख रुपये चौथ वसूली का आरोप भी लगाया है। 

विज्ञापन

ये लगाए आरोप
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि तीन अक्तूबर को वह अपने घर से स्कूटी से जा रही थी। कुछ दूर पहुंचते ही देव मुरारी बापू के घर के सामने बने ऊंचे-ऊंचे ब्रेकर से स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई। उन्होंने स्पीड ब्रेकर को गलत बताते हुए लोगों के गिरने की बात कही तो आरोपी उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे तथा गलत तरीके से धक्का भी दिया। पीड़िता का आरोप है कि सौरभ गौतम और गौरव गौतम निवासी किशोरपुरा पर उनके 35 लाख रुपये हैं। इसको लेकर अदालत में केस चल रहा है। कुछ दिन पूर्व देव मुरारी बापू, सौरभ, गौरव व दो अन्य लोगों को लेकर उनके घर पहुंचे। गाली गलौज करते हुए असलहा निकालकर रुपये के लेनदेन के मामले में चल रहे मुकदमे को वापस लेने की कहते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और 10 लाख रुपये की चौथ भी मांगी। 

कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
पीड़िता का आरोप है कि तीन दिन पूर्व इन लोगों ने उनके पीछे एक चार पहिया गाड़ी को लगा दिया। इसमें कई लोग सवार थे। उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में उन्होंने संत देव मुरारी बापू, गौरव एवं सौरभ व दो अन्य के खिलाफ कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मेरे साथ बहुत बड़ा षड्यंत्र : देव मुरारी
देव मुरारी बापू ने कहा कि महिला से कोई वाद-विवाद नहीं है। महिला से कोई रुपयों का लेन देन नहीं है। उनको न तो धमकाया है और न कभी कोई गाली दी है। इस बात को मोहल्ले के सारे लोग बता सकते हैं। किसी ने उनको भड़का दिया होगा क्योंकि जो ब्रेकर की बात है, ब्रेकर कॉलोनी में सभी की सहमति से बनवाए गए थे। तहरीर तीन अक्तूबर की बताई जा रही है और मुकदमा अब लिखा है। इसका मतलब पुलिस हमको जानबूझकर बदनाम करना चाहती है और हमारे छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्म भूमि स्थान की शाही ईदगाह के लिए पदयात्रा को कमजोर करना चाहती है, यह मेरे साथ बहुत बड़ा षड्यंत्र है। देव मुरारी ने यह भी बताया कि महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली है, हालांकि बाद में महिला ने पुलिस से यह भी कहा कि देव मुरारी ने धमकी देकर हस्ताक्षर करा लिए।

शिकंजा: हिंदू महासभा के जिला व शहर अध्यक्ष को पुलिस ने उठाया, नारायणी सेना ने दी आमरण अनशन की धमकी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें