फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मे सिपाहीं पति को देवरानी के साथ देख महिला सिपाही ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ईशन नदी पुल पर स्थित एक होटल में सिपाही पति को कमरे में देवरानी के साथ देख महिला सिपाही का पारा चढ़ गया। उसने हंगामा करते हुए पति से हाथापाई की। सिपाही के साथ मौजूद महिला मौका पाकर निकल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और सिपाही दंपती को थाने ले गई। वहां करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

आगरा के एक थाने में तैनात महिला सिपाही बृहस्पतिवार की दोपहर ईशन नदी पुल स्थित एक होटल पर पहुंची। वहां उसे सिपाही पति एक कमरे में मौजूद मिला, उसके साथ देवरानी भी थी। दोनों को साथ देख महिला सिपाही भड़क गई और जमकर हंगामा किया। हंगामा होता देख होटल का स्टाफ एकत्र हो गई। इस बीच सिपाही के साथ कमरे में मौजूद महिला मौका पाकर वहां से निकल गई। महिला ने पति को पकड़ कर हाथापाई करना शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस हंगामा कर रही महिला आरक्षी व उसके पति को कोतवाली ले गई। महिला का आरोप था कि पति आगरा में एक अधिकारी की गाड़ी चलाता है। उसके अपने भाई की पत्नी के साथ संबंध हैं, उसने आज होटल में पति को पकड़ लिया तो महिला भाग गई। कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में करीब एक घंटा तक पंचायत होती रही। बाद में दंपती के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

आरक्षी दंपती की आगरा में तैनाती है, दोनों के बीच हंगामे की सूचना पर पुलिस उन्हें कोतवाली लेकर आई थी। दोनों के बीच बातचीत के बाद समझौता हो गया।
-अनिल कुमार, इंस्पेक्टर कोतवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें