फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबाह में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव दरबाह में बुधवार की देर शाम विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने बताया कि महिला कैंसर पीड़ित थी, वहीं मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। सही कारण जानने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव देवीदासपुर निवासी सिपाही राम ने 29 अप्रैल 2018 को 23 वर्षीय पुत्री की शादी थाना क्षेत्र के गांव दरबाह निवासी राजेश कुमार के साथ की थी। बुधवार की शाम प्रीती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग और थानाध्यक्ष विनोद कुमार पहुंच गए। मृतका के पति ने बताया कि पत्नी कैंसर से पीड़ित थी। इस कारण उसकी मौत हुई है, वहीं सिपाही राम ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें