फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से महिला का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली (आगरा)। रामबाग (आगरा) से रोडवेज बस में सवार होकर बुलंदशहर जा रही महिला का पर्स चोरी हो गया। जिसमें 15 सौ रुपये और मोबाइल फोन था। पीड़िता ने खंदौली के पड़ाव चौराहा स्थित पुलिस चौकी पर बस रुकवाकर यात्रियों की तलाशी पर अड़ गई। यात्रियों के विरोध के बाद पुलिस ने यात्रियों की तलाशी कराई, लेकिन पर्स का पता नहीं चला। पुलिस ने एत्माद्दौला थाने का मामला बताकर मुकदमा नहीं लिखा। इसके बाद पीड़िता बस से चली गई।
विज्ञापन

बुलंदशहर निवासी सरिता पत्नी प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब दो बजे रामबाग, आगरा से हाथरस डिपो की बस में सवार हुई थी। मेरठ जा रही इस बस में करीब 50 यात्री बैठे थे। थाना खंदौली क्षेत्र के नंदलालपुर के समीप परिचालक ने टिकट के रुपये मांगे, तो सरिता का पर्स गायब था। इस पर सरिता ने खंदौली पड़ाव चौराहा स्थित पुलिस चौकी पर बस रुकवा ली। पुलिस से शिकायत कर वह यात्रियों की तलाशी की मांग की। इस पर यात्रियों ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने महिला सिपाही बुलाकर सभी यात्रियों की तलाशी कराई, लेकिन पर्स नहीं मिला। पीड़ित महिला ने पुलिस से मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा, लेकिन घटनास्थल एत्माद्दौला बताकर पुलिस ने वहां जाने की सलाह देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। काफी प्रयास के बाद भी जब पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की तो परेशआन महिला उसी बस से चली गई।
मामले मे थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि यात्रियों की तलाशी कराई गई थी, लेकिन पर्स का पता नहीं चला। घटना एत्माद्दौला क्षेत्र की है। महिला को वहां जाकर तहरीर देने के लिए कहा गया था, लेकिन वह तहरीर देने के बजाय बस से चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें