फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कुएं में मिला युवती का सड़ा-गला शव, शिनाख्त तक नहीं हो सकी; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 05 May 2026 11:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कुबेरपुर रायपुर क्षेत्र में एक कुएं से लगभग चार दिन पुराना युवती का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। पुलिस शव की शिनाख्त करने और मामले की जांच में जुटी है, जबकि ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कुबेरपुर रायपुर क्षेत्र में विकसित की जा रही टाउनशिप के पास सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे एक युवती का शव कुएं में मिला। शव कई दिन पुराना लग रहा है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीण हत्या कर युवती के शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

 

गांव रायपुर निवासी पप्पे निषाद सोमवार की सुबह सुबह नलकूप की पंप निकालने के लिए खेत पर गए थे। कुएं के पास से तेज दुर्गंध आ रही थी। कुएं में झांककर देखा तो अंदर शव दिखाई दिया। इससे वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस के मुताबिक शव करीब चार दिन पुराना लग रहा था। वह फूल गया था।

 
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है। युवती की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास होगी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें