फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पति ने कराया गर्भपात, देवर ने किया रेप, वीडियो बना कर रहे ब्लैकमेल

Fri, 05 Oct 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।
विज्ञापन
एटा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की अस्मत लूट ली गई। बड़े भाई की मर्जी से छोटे भाई ने विवाहिता के साथ रेप किया। उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। 
विज्ञापन


अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता के मायके वालों को ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पूर्व पीड़िता का गर्भपात भी कराया जा चुका है। मामले में पीड़िता ने तहरीर दी है। 
            
थाना कोतवाली नगर में रहने वाली महिला का निकाह शहर के ही एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसका पति मायकेवालों पर एक मकान और दुकान दिलाने के लिए दबाव बनाने लगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

देवर ने किया रेप

मायके पक्ष के लोगों ने असमर्थता जाहिर की तो विवाहिता का गर्भपात करा दिया गया। विवाहिता का आरोप है कि गर्भपात के बाद पति की मर्जी से देवर ने उसके साथ रेप किया। उसका वीडियो बना लिया। 

अब वीडियो को वारयल कर बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में पति व देवर सहित सात को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें