फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिवाली पर खूनी संघर्ष...लाठी-डंडों से बोला हमला, महिला को उतारा माैत के घाट; भीड़ का फूटा आक्रोश

Tue, 21 Oct 2025 08:12 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

हाथ में लाठी-डंडे और सरिया लेकर हमलावरों ने दूसरे पक्ष पर वार किए। इसमें एक महिला की माैत हो गई। कई लोग घायल हो गए। घटना से परिवार कोहराम मच गया। पुलिस माैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
महिला की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हुक्का बनाने वाले मजदूर को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुए विवाद और मारपीट ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पर हमला बोल दिया। हमले में मां-बेटा सहित चार लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीत्कार मच गई। परिजन ने एंबुलेंस को सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे विधायक व कई थानों की पुलिस ने परिजन को समझा बुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


घटना थाना क्षेत्र के गांव नगला महादेव की है। गांव निवासी शिशुपाल गांव में ही हुक्का बनाने का काम करता है। गांव का ही राहुल दो दिन से शिशुपाल के यहां काम करने के लिए आ गया था। इससे पूर्व वह गांव के ही प्रवीन कुमार के यहां काम करता था। सोमवार रात वह नगला पुन्नू से वापस लौट रहा था तभी नगला पुन्नू के पास ही शराब के ठेके पर खड़े प्रवीन सहित तीन लोगों ने राहुल को तोड़कर अपने यहां लगाने पर शिशुपाल से गाली-गलौज की तथा मारपीट कर घायल कर दिया।

वह किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा तो परिजनों ने घटना को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। तब वह थाने पहुंच गया। इसी बीच प्रवीन पक्ष के आठ से 10 लोग हाथों में लाठी-डंडे और सरिया लेकर उसके घर पहुंच गए। जहां आरोपियों ने शिशुपाल की मां लता देवी के सिर में सरिये से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। बचाने आई उनकी बहन सुमन, चाची मिथलेश और चचेरे भाई मनोज कुमार के साथ भी मारपीट की गई। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

मारपीट में सुमन के हाथ में फ्रेक्चर हो गया। मनोज व मिथलेश घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल लतादेवी व मिथलेश को एफएच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। लतादेवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार दोपहर दो बजे करीब लतादेवी का शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा। तभी परिजन ने एंबुलेंस को सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया। इसके साथ ही परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर सीओ अमरीश कुमार, थाना टूंडला प्रभारी अंजीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पचोखरा अमित तोमर, थानाध्यक्ष नगला सिंघी पारुल मिश्रा, थानाध्यक्ष नारखी राकेश गिरी, थानाध्यक्ष रजावली ब्रज किशोर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। 

 
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे विधायक प्रेमपालसिंह धनगर के समझाने के बाद ही परिजन शांत हुए। इसके बाद ही शाम को महिला के शव का अंतिम संस्कार हुआ। घटना में पीड़ित शिशुपाल ने गांव के ही प्रवीन कुमार, अनिल कुमार, पंकज, सौरभ, गौरव, नीरज व मनीष के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।टूंडला के पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार ने बताया कि शिशुपाल की तहरीर के आधार पर गांव के ही सात आरोपियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें-भाभी नहीं शैतान: देवर का प्राइवेट पार्ट काटा और फिर...शादी से एक महीने पहले, इसलिए तबाह कर दी उसकी जिंदगी
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें