सीओ कोतवाली के मुताबिक, आरोपी वार्ड ब्वाय विजय पुत्र होरीलाल निवासी अगुआपुरा, किरावली है। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को अवगत कराया गया है। पहले पीड़ित महिला मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहती थी। मगर, पुलिस के समझाने पर वो मान गईं। आरोपी को निलंबित करने के लिए प्राचार्य से बात की गई है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।