युवती कमरे में पंखे से गले में फंदा डालकर लटकी हुई थी। आनन-फानन में उसको फंदे से उतार कर मथुरा मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतका के पिता ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक युवक पर लगाया परेशान करने का आरोप
मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कुछ दिन से परेशान थी, कुछ बता नहीं रही थी। उसने आत्महत्या करने से पहले उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप मैसेज भेजे है। इनमें एक युवक द्वारा उसको परेशान किए जाने का जिक्र है। आरोप है कि युवक ने युवती के गलत फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। जिसकी वजह से वह ऐसा कदम उठा रही है।