फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र में अतरोली मार्ग पर बाहिदपुर के निकट मंगलवार देर सांय अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला खेत से वापस लौटते समय हादसे का शिकार हुई।
विज्ञापन

महिला ओमवती (42) अपने खेत पर गई हुई थी। सांय के समय जब वह खेत से घर जाने के लिए पैदल जा रही थी तभी अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। लोगों ने जब सड़क किनारे झाड़ियों के पास महिला को पड़े देखा तो सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस भी आ गई। महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के मृतक होने की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। महिला के पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि महिला मूक बधिर थी। शव पीएम को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें