बाह। चित्राहाट में सोमवार को ऑटो के नीचे दबने से चालक पारना गांव के सुनील मिश्रा की मौत हुई थी। हादसे में घायल महिला शारदा देवी (65) की हालत गंभीर बनी हुई है।
चित्राहाट क्षेत्र में सोमवार तड़के 4.30 बजे नगला इमली गांव के पास अचानक सड़क पर आए जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुआ ऑटो पलट गया था। ऑटो के नीचे दबे चालक पारना गांव के सुनील मिश्रा (55) की मौत हो गई थी, जबकि गांव की शारदा देवी एवं पूजा घायल हो गई थी। शारदा देवी (65) को चिंताजनक हालत में सैफई पीजीआई भेजा गया है। पारना गांव के सुनील मिश्रा एवं महिलाएं शारदा देवी, पूजा ऑटो से इटावा के कुइंया गांव के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये थे। वापस लौटते समय सोमवार तड़के 4.30 बजे नगला इमली गांव के पास अचानक सड़क पर आए जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया था। चालक सुनील मिश्रा की मौत हो गई थी। दोनों महिलाएं घायल हुई थी। शारदा देवी के पति रामकिशन की पहले ही मौत हो चुकी है।