फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला सात माह से लगा रही चक्कर, नहीं मिला आवास

Wed, 10 Jan 2024 06:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सात माह से लगा रही चक्कर, नहीं मिला आवास
विज्ञापन

महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई घर दिलाने की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। विकासखंड बेवर के गांव पुरैया निवासी एक महिला सात माह से पॉलीथिन तान कर गुजर बसर कर रही है। आवास पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है। लेकिन आवास नहीं मिल सका। पीड़िता ने अब मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर घर दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव पुरैया निवासी संगीता देवी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि करीब सात माह से वह खुले में अपने बच्चों के साथ रहने को मजबूर है। छोटे बच्चों का जीवन इस सर्दी में पॉलीथिन तान कर बचा रही है। 17 जुलाई 2023 को हुई बारिश में उसका कच्चा मकान गिर गया था। इसके बाद से ही वह आवास पाने के लिए कई अधिकारियों के चक्कर लगा चुकी है। लेकिन उसको आवास नहीं मिल सका। डीएम के आदेश के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने मकान में हुए नुकसान की रिपोर्ट तहसीलदार को दी थी। इसके बाद भी आज तक उसे कोई मदद नहीं मिल सकी है। उसकी आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब है। आज तक किसी भी स्तर पर उसे मदद नहीं मिली है। एसडीएम संध्या शर्मा ने बीडीओ बेवर को लेखपाल, कानूनगो के साथ गांव जाकर जांच करने व रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें