फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के उत्पीड़न से परेशान महिला ने दी जान, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर के कोटली बगीची में 46 वर्षीय इंद्रावती के फंदे से लटककर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पड़ोसी अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसने महिला के रुपये हड़प लिए थे। रुपये मांगने पर उत्पीड़न कर रहा था। बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि इंद्रावती की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। बेटियों की शादी हो चुकी हैं। उन्होंने 23 मार्च को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। बेटे दीनदयाल ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2019 में पिता की मौत हो गई थी। उनकी मौत पर बीमा के दो लाख रुपये मिले थे। पड़ोसी अजय ने बीमा की रकम हड़प ली। मां के पास रखे जेवरात भी ले गए। अजय की उम्र 22 साल है।
मांगने पर मां का उत्पीड़न और बदनाम करने लगा। इससे परेशान होकर ही मां ने जान दे दी। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा मेें मुकदमा दर्ज किया था। अजय की शादी नहीं हुई। रविवार को उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें