फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मंछना में सोमवार दोपहर महिला ने मकान के एक कमरे में फं दे से लटककर जान दे दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मंछना निवासी सचिन राठौर की शादी तीन साल पहले संगीता के साथ हुई थी। उनके बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे संगीता ने मकान के एक कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में ले लिया। संगीता के मायके में सूचना भी भेजी गई। हालांकि देर शाम तक मायके वाले नहीं पहुंचे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि महिला के जान देने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। महिला ने आत्महत्या क्यों की इस संबंध में परिवार के लोग कुछ जानकारी नहीं दे सके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें