फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को अस्पताल से लौटाई, महिला ने गेट पर दिया बच्चे को जन्म और फिर...

Sun, 01 Apr 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
अस्पताल के गेट पर दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रसव के लिए पहुंची भट्टा मजदूर महिला को अस्पताल से डॉक्टरों ने खून की कमी बताकर लौटा दिया। इसे लेकर महिला ने अस्पताल के गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। गेट पर जन्मे बच्चे की जानकारी पाकर सीएमओ, एडीएम महिला अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


जहां उन्होंने मामले की जांच करते हुए महिला के पति, आशा से बातचीत की। सीएमओ ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने के लिए कहा है। एटा जिला अस्पताल में यह घटना हुई। हमीरपुर राठ के सरसेडा निवासी बाबूराम अपनी पत्नी रामसखी के साथ पिछले छह माह से थाना रिजोर क्षेत्र के गांव तावेपुर स्थित ईट भट्टा पर मजदूरी करता है। 

शनिवार सुबह को वह अपने पत्नी को लेकर क्षेत्र की आशा पुष्पा के साथ महिला जिला अस्पताल पहुंचा। महिला अस्पताल पहुंची महिला को तैनात चिकित्सकों ने खून की कमी बता कर भर्ती नहीं किया। उसे अलीगढ़ या आगरा ले जाने को कह दिया। 
विज्ञापन


इसे लेकर मजदूर अपनी पत्नी को रिक्शा में बैठाकर निजी क्लीनिक ले जाने लगा। उसी समय राम सखी ने महिला अस्पताल के गेट पर बच्चे को जन्म दे दिया। सड़क पर महिला को प्रसव होते देख लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी सीएमओ को दी। सूचना पर सीएमओ, एडीएम अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन

इसे देख चिकित्सकों ने महिला को गेट से उठाकर अस्पताल में भर्ती किया। महिला के पति ने बताया कि अस्पताल में उससे चिकित्सकों ने खर्चा पानी की कहते हुए रुपयों की मांग की थी। इस पर उसने अपने आप को गरीब बताते हुए रुपये न दे पाने की बात कही थी। 

आरोप है इसे लेकर चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को भर्ती नहीं किया। सीएमओं डा. एके अग्रवाल ने बताया कि महिला को खून उपलब्ध कराया गया है। अस्पताल से महिला को लौटाने वाले मामले में कमेटी बनाकर जांच कराई जा रही है। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें