फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: रेलवे लाइन किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, गला काटकर हत्या की आशंका

Mon, 14 Mar 2022 12:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

महिला 11 मार्च को घर से मंदिर के लिए निकली थी। इसके बाद घर वापस नहीं आई। सोमवार की सुबह उसका शव पड़ा मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला दो दिन से लापता थी। उसका गला कटा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शिकोहाबाद के शम्भू नगर निवासी महिला 11 मार्च को घर से मंदिर के लिए निकली थी। इसके बाद घर वापस नहीं आई। सोमवार की सुबह उसका शव नौशहरा रेलवे ओवरब्रिज के पास रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला। उसका गला कटा हुआ है। 

आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला काटकर हत्या की गई है। इसके बाद शव को रेलवे लाइन किनारे फेंक दिया गया। एसपी ग्रामीण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक जांच टीम बुलाई गई। घटनास्थल के आसपास गहनता से छानबीन की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें