फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News:  महिला वनरक्षक से अभद्रता, मोबाइल छीना...पीड़ित वनकर्मी ने थाने में दी तहरीर

Fri, 26 Dec 2025 09:58 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के फतेहाबाद में महिला वनरक्षक से अभद्रता की गई। उनका मोबाइल छीन लिया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरे पेड़ की लकड़ियों से भरे टेंपो को रोकने पर महिला वनरक्षक से वहां मौजूद लोगों ने अभद्रता की। मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित वनकर्मी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वनरक्षक रश्मि सिंह ने तहरीर में लिखा है कि वे गश्त पर क्षेत्र में थीं, तभी सूचना मिली कि थाना निबोहरा के सायकापुरा के पास कुछ लोग हरे पेड़ को काटकर लकड़ियां ले जा रहे हैं। वे मौके पर पहुंचीं तो एक टेंपो में लकड़ियां भरी हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर टेंपो के साथ रहे लोगों ने उनसे अभद्रता की। मोबाइल फोन से वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद लोग लकड़ियों से भरा टेंपो लेकर चले गए। मामले में वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विशाल राठौर ने पूछने पर बताया कि थाने में तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें