फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने आग लगाकर की आत्महत्या, बचाने में पति का हुआ ये हाल

Mon, 13 Nov 2017 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी के एक गांव में पति के साथ कहासुनी के बाद महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला को बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। आनन-फानन में महिला को एटा के जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बता दें कि मैनपुरी थाना औंछा के गांव दूल्हापुर निवासी राजकुमारी (22) की सोमवार सुबह पति वीनेश के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पति से कहासुनी के बाद क्षुब्ध राजकुमारी ने खुद पर केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। 

जानकारी पर पति ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। इसके बाद आनन-फानन में परिवारीजनों ने आग पर काबू पाकर महिला को एटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी औंछा ने बताया कि मामले की तहरीर थाने पर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें