फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रील्स देख नौजवान के इश्क में पागल हुई 45 वर्षीय महिला, उस पर लुटा दिया सब कुछ, हकीकत जान चूर-चूर हुए अरमान

Sat, 03 Feb 2024 12:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में रील्स देखकर 45 वर्षीय महिला नौजवान के इश्क में पागल हो गई। उस पर अपना कुछ लुटा दिया। हकीकत सामने आई तो उसके अरमान चूर-चूर हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक अजब प्रेम कहानी शुक्रवार को आशा ज्योति केंद्र पहुंची। इंस्ट्राग्राम पर नौजवान की रील्स देख उसके इश्क में पागल हो 45 वर्षीय महिला ने अपना सब कुछ लुटा दिया। जब युवक की दूसरी शादी की असलियत पता चली तो महिला के अरमान चकनाचूर हो गए।

विज्ञापन


थाना सदर निवासी एक महिला कानपुर के 25 वर्षीय युवक के प्यार में पड़ गई। युवक अपनी पहली पत्नी के मरने के बाद से इंस्टाग्राम पर गम भरे रील्स डालता था। महिला को युवक के रील्स पसंद आने लग गए, जिसके बाद महिला की नजदीकियां युवक से बढ़ गईं। 

इश्क में पागल महिला ने युवक के कहने पर पैसे-जेवरात तक युवक को दे दिए। जैसे ही युवक के रिश्तेदारों से युवक की दूसरी शादी की जानकारी हुई तो सवाल-जवाब करने पर युवक ने महिला से बातचीत करना बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने आशा ज्योति केंद्र पर युवक के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें