फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर ने मारा मौत का झपट्टा: कपड़े सुखाने छत पर गई थी महिला, खुद को बचाने के चक्कर में गिरी नीचे; चली गई जान

Tue, 13 Feb 2024 10:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

बंदर के हमले की वजह से महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। वो छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। उसी वक्त बंदर ने हमला बोल दिया। 
 
विज्ञापन
बंदर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज नगर पंचायत मोहनपुर में बंदर के झपट्टा मारने से महिला नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने उपचार को ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। नगर पंचायत में बंदरों के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला धोबी निवासी सोनवती (55) पत्नी जगदीश ने मौसम में धूप खिली देख घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए डाल दिए। दोपहर के समय वे कपड़े लेने के लिए छत पर चली गई। इस दौरान वहां पहले से बंदर बैठे थे। महिला के छत पर आते ही बंदरों ने उन पर झपट्टा मार दिया, जिससे महिला का संतुलन बिगड़ गया ओर वे नीचे आ गिरी, जिससे उनके गंभीर चोट आ गई। आवाज सुनकर परिजन बाहर आए और महिला को गिरा देखा तो वे तुरंत उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। 

चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए बाहर ले जाने की सलाह दी। जब परिजन उसे कासगंज के एक निजी चिकित्सालय लेकर आ रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बंदरों का काफी आतंक है। लोगों पर बंदरों के हमले की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। प्रशासन को बंदरों पर नियंत्रण के उपाय कर क्षेत्रवासियों का इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें