फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छह करोड़ के करा दिए काम, टेंडर निकाला ही नहीं...ये है आगरा नगर निगम

Tue, 13 Feb 2024 10:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

टेंडर निकाले बिना काम कैसे कराए जा सकते हैं। आगरा नगर निगम ने ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है, जहां टेंडर निकाले नहीं और छह करोड़ का काम भी करा दिया।
 
विज्ञापन
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम में सजावटी नियॉन तितलियों के बाद अजब-गजब मामला सामने आया है। नगर निगम के निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने 6 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य शुरू करा दिए, जबकि टेंडर निकला ही नहीं। इनमें बिजलीघर चौराहे पर 60 लाख रुपये के निर्माण कार्य शामिल हैं, जबकि तीन गोशालाओं में 5 करोड़ रुपये के काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति और पार्षद रवि बिहारी माथुर का आरोप है कि बिजलीघर चौराहे पर निर्माण विभाग के अभियंता आरके सिंह ने 60 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराए हैं। नगर निगम के पैसे से जो निर्माण कराए गए, वह जगह छावनी परिषद और रक्षा संपदा विभाग की है। उन दोनों ने अपने-अपने बोर्ड भी उन जगहों पर लगा दिए हैं, जहां पार्किंग शुल्क भी छावनी परिषद ही वसूल रही है। जबकि इनके लिए टेंडर निकाले ही नहीं गए।

पार्षद राकेश जैन ने टेंडर के बिना 6 करोड़ रुपये के कार्यों की जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि तीन गोशालाओं नरायच, शाहदरा और सेवला में 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किए गए। यह बड़ी गड़बड़ी है। इसी तरह की गडबड़ियों को नगर निगम सदन में पार्षद हेमंत प्रजापति उठा चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने एमबी यानी मेजरमेंट बुक के बिना ही फाइल चलाने पर आपत्ति जताई थी। पार्षद रवि माथुर के मुताबिक यह मामला बेहद गंभीर है और इसे वह नगर निगम के सदन में उठाएंगे। इस मामले में निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अधिशासी अभियंता ही इस बारे में बता सकेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें