फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाई हजारा नहर में छलांग

विज्ञापन
कासगंज में महिला के गृह क्लेश के चलते नहर में छलांग लगाने के बाद एकत्रित भीड़ और पहुंची पुलिस। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। गृह क्लेश से दुखी महिला ने आत्महत्या करने के लिए हजारा नहर में छलांग लगा दी। इसी दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से महिला को बचा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम हजारा नहर पर भगवान देवी पत्नी नत्थू सिंह निवासी नगला गोदी ढोलना गृह क्लेश के चलते हजारा नहर में आत्महत्या करने के लिए कूद गई। इसी दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी निटिल सोलंकी और घनेंद्र प्रेमी ने उसे देख लिया। वह चीखते चिल्लाते उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। आसपास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। दो युवक मुकेश और इंद्रपाल निवासी बरर्खुदारपुर हजारा नहर में महिला को बचाने के लिए कूद गए। नहर में पुलिस कर्मियों द्वारा रस्सी डाली गई। दोनों युवकों की मदद से महिला को बाहर निकाला गया। उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस और गोताखोरों के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि महिला को बचाकर पुलिस कर्मियों और गोताखोरों ने सराहनीय कार्य किया हैं। सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें