फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्यौली में एक महिला की संदिग्ध परिस्थित में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अस्यौली निवासी महिला की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन ने पति व अन्य ससुरालीजन पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गौरव कुमार ने पत्नी की मृत्यु के पांच साल बाद जनपद फर्रुखाबाद के रामनगर निवासी विमला देवी (35) के साथ दूसरी शादी की थी। शुक्रवार को विमला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग आ गए। भाई गोपाल ने बताया कि बहन के कोई संतान नहीं थी, पति उसे खाने में नशीला पदार्थ खिलाता था। जिससे उसको मानसिक अस्पताल ले गए थे। नशीला पदार्थ खिलाने की वजह से बहन की हालत खराब हो गई। शुक्रवार को ससुरालीजनों ने बहन को मार डाला। पति व ससुर सोबरन के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें