फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: शिकोहाबाद की रेलवे कॉलोनी से लापता हुईं तीन नाबालिग छात्राएं, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 21 May 2022 10:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

रेलवे कॉलोनी की रहने वाली तीनों छात्राएं अलग-अलग स्कूलों में पढ़ती हैं। शनिवार शाम छह बजे से तीनों को कोई पता नहीं है, जिससे उनके परिजन चितिंत हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कस्बे की रेलवे कॉलोनी और नगला हैंडल की तीन छात्राएं शनिवार देर शाम लापता हो गईं। छात्राओं के लापता होने की जानकारी पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस छात्राओं की तलाश में जुट गई। देर रात तक छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिल सका। 

विज्ञापन

 
रेलवे कॉलोनी निवासी हिमांशी (13) पुत्री सियाराम, उसकी सहेली प्रगति (12) पुत्री सुनील और नगला हैंडल निवासी गुनगुन (13) पुत्री ब्रजवीर कक्षा सात की छात्राएं है। तीनों ही अलग-अलग स्कूलों में पढ़ती हैं। लोगों ने शनिवार शाम करीब पांच बजे तीनों छात्राएं रेलवे कॉलोनी में खेलते देखा था। 

रात साढ़े नौ बजे पुलिस को दी सूचना 

शाम करीब छह बजे तीनों लापता हो गईं। जब तीनों छात्राएं घर नहीं लौटी तो उनके परिजनों ने खोजबीन की, कोई पता नहीं लग सका। रात करीब साढ़े नौ बजे शिकोहाबाद थाने पहुंचे परिजनों ने छात्राओं के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। 

एक साथ तीन छात्राओं के लापता होने की सूचना पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। छात्राओं के बारे में जानकारी करने का प्रयास करने लगी। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद प्रदीप कुमार का कहना है कि छात्राओं के लापता होने की जानकारी मिली है। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें