फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत...इमरजेंसी में शव छोड़कर भागे ससुरालीजन, हत्या का आरोप

Tue, 24 Jun 2025 11:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मायका पक्ष ने बताया कि सुबह विवाहिता का फोन आया था। बताया था कि धोखे से ससुरालीजनों ने कुछ पिला दिया है। इसके बाद से तबीयत बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के नगलर बासी निवासी विवाहिता खुशबू (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में माैत हो गई। ससुरालीजन महिला के शव को एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लाेगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को मायके पक्ष को साैंप दिया।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के नौलक्खा निवासी रोबिन ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन खूशबू की शादी 4 साल पहले शाहगंज थाना क्षेत्र के नगलर बासी निवासी अमित कुमार के साथ की थी। अमित जूता कारखाना संचालक है। आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए बहन का उत्पीड़न करने लगे। सोमवार को बहन का सुबह 10 बजे फाेन पर काॅल आया था। 

उसने बताया था कि पति व अन्य ससुराल वालों ने धोखे से कुछ पिला दिया है। इससे तबीयत खराब होती जा रही है। वह अपनी मां रूपवती के साथ बहन के ससुराल पहुंचे। वहां कोई नहीं मिला। पड़ोस के लोगों ने बताया कि खुशबू को एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी लेकर गए हैं। 
विज्ञापन


वहां पहुंचे तो शव स्ट्रेचर पर पड़ा था और ससुरालीजन फरार थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। मायके पक्ष ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें