फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ओवरलोड 6 ट्रक सीज, 2.8 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

Tue, 24 Jun 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एआरटीओ ने प्रवर्तन दल के साथ ओवरलोड 6 ट्रकों को सीज किया है। इन पर 2.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ आरपी मिश्र के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने मंगलवार को कासगंज-मथुरा, बरेली-अतरौली, अलीगढ़ मार्गों पर ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। चेकिंग में 6 ट्रक ऐसे मिले जो मानक से अधिक सामान लोड कर ले जा रहे थे। इन ट्रकों के कागजात चेक किए गए। इसके बाद सभी ट्रकों को सीज कर दिया गया। इन पर 2,80,000 रुपये के जुर्माना लगाया गया है। सभी ट्रकों को कार्यालय में खड़ा कराया गया है। एआरटीओ ने ट्रक मालिकों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फिर से क्षमता से अधिक सामान भरा तो परमिट व रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन



ओवरलोडिंग के मामले में 6 ट्रकों को सीज किया है। इन पर 280,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान नियमित जारी रहेगा। - आरपी मिश्र, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें