फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के तीन दिन महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के ग्राम मिढ़ोल ढकपुरा में प्रसव के तीन दिन बाद महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि पूजा (25) पत्नी संतोष को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला ने 17 नवंबर को बच्चे को जन्म दिया। महिला का यह चौथा बच्चा था।
विज्ञापन

जन्म के बाद परिजन रात में ही उसे घर ले आए। यहां आकर अचानक उसकी हालत फिर से बिगड़ गई। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें