फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल पहुंची महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 11 मरीज गंभीर हालत में पहुंचे। इनमें से चार को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती एक महिला की सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी संदीप कुमार की 23 वर्षीय पत्नी रूबी को परिजनों ने शनिवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रूबी में खून की कमी थी। यहां भर्ती होने के कुछ देर बाद ही उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और मौत हो गई। जिला अस्पताल से अस्थमा के दो और हार्ट अटैक के दो मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
------
दो युवकों की मौत
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी 35 वर्षीय सुनील को शनिवार की रात परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं भोगांव के कुल्लीपुर निवासी 25 वर्षीय देवेंद्र को भी परिजन रविवार की सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर ले गए। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को मीमो भेजकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें