मैनपुरी। मौसम में बदलाव के साथ ही हरी सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव आना शुरू हो गयी है। टमाटर जहां स्थिर है वहीं मटर के दामों में कमी आयी है जबकि भिंडी और गोभी महंगी हो गईं हैं। खुले बाजार में आलू 10 रुपये किलो, टमाटर 15 और मटर 25 रुपये किलो में बाजार में बिक रही है। भिंडी, शिमला मिर्च, गोभी सहित परमल महंगा हो गया है। घरों में सब्जी बनाने में आलू, मटर और टमाटर का ही प्रयोग अधिक किया जाता है। सर्दी के मौसम में आलू, मटर और टमाटर सस्ता होने से आम आदमी पर रसोई का बोझ कम हुआ है।
--------
कीमतों पर एक नजर
सब्जी आठ दिन पहले आज के दाम
मटर 35 रुपये 25 रुपये
टमाटर 15 रुपये 15 रुपये
परमल 60 रुपये 70 रुपये
गोभी 20 रुपये 30 रुपये
शिमला मिर्च 60 रुपये 70 रुपये
भिंडी 70 रुपये 80 रुपये
प्याज 25 रुपये 30 रुपये
मंडी में हरी सब्जी की आवक के हिसाब से बाजार में सब्जी का भाव तय होता है। मंडी में जो सब्जी अधिक आती है बाजार में सस्ती हो जाती है।
दौलतराम, दुकानदार
---------
स्थानीय किसानों द्वारा पैदा किया गया टमाटर और मटर मंडी में बहुतायत में आ रहा है। जिसके चलते खुले बाजार में इनके दामों में कमी आई है।
विजयपाल, दुकानदार
----------
सर्दी के मौसम में घरों में ज्यादातर टमाटर और मटर का प्रयोग किया जाता है। आलू, टमाटर, मटर सस्ता होने से आम आदमी को लाभ हुआ है।
योगेंद्र सिंह, ग्राहक
--------
बाजार में टमाटर, मटर, और आलू सस्ता है। ज्यादातर घरों में इन तीनों सब्जियों का प्रयोग इन दिनों होता है। रसोई का बजट भी सही चल रहा है।
अनुपम चौहान, ग्राहक