फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत

Mon, 22 Jul 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर में संचालित एक निजी अस्पताल में सीजेरियन प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


कोतवाली के नगला गहियर निवासी अनुज कुमार की 26 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार सुबह 11 बजे परिजन ने उसे नगर के कचहरी रोड पर संचालित पाठक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने गर्भस्थ शिशु की हालत चिंताजनक बताते हुए सीजेरियन प्रसव कराने की बात कही। परिजन का आरोप है कि आपरेशन के नाम पर उनसे 50 हजार रुपये भी जमा करा लिए गए। दोपहर दो बजे हुए आपरेशन के दौरान लक्ष्मी ने पुत्र को जन्म दिया। लेकिन उनकी हालत बिगड़ गई। बार-बार पूछने के बाद भी कोई जानकारी नहीं दी गई। इस बीच रात आठ बजे के करीब उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की जानकारी होते ही परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन



प्रसूता को आपरेशन के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। ब्लड भी चढ़ाया गया। लेकिन उसे नहीं बचा पाए। उपचार में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।

डा. पीके पाठक, पाठक हास्पिटल संचालक


निजी अस्पताल में महिला की मौत होने के संबंध में सवा आठ बजे जानकारी मिली है। मंगलवार को टीम भेजकर प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें