फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे गड्ढे में पलटी कार, महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 24 Aug 2020 06:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
अनामिका गौतम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा जिले के मांट क्षेत्र में रविवार रात पानीगांव मार्ग पर एक कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के खैर निवासी फकीर चंद्र गौतम की पुत्री अनामिका गौतम की शादी 20 नबंवर, 2019 को आदर्श नगर वृंदावन निवासी रवि गौतम के साथ हुई थी। रवि रविवार रात होंडा सिटी कार में अनामिका को ससुराल से लेकर लौट रहा था। 


मांट-पानीगांव मार्ग पर राधारानी मंदिर मोड़ के निकट कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इसमें अनामिका (30) की मौत हो गई और रवि घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों ने यह आरोप

फकीर चंद्र गौतम ने पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए मांट थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि पुत्री की शादी नौ माह पहले की थी। ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 

23 अगस्त को रवि अनामिका को खैर से ले गया और रास्ते में सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट में पति रवि के अलावा ससुर मोती लाल, सास कमलेश व ननद भानु का नाम शामिल है। 

घटना के संबंध में मांट थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला का कहना है कि तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें