फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित अस्पताल में छह दिन से भर्ती महिला की मौत, क्वारंटीन सेंटर में युवक ने तोड़ा दम

Tue, 14 Apr 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
संक्रमित पाए गए पारस हॉस्पिटल में सात अप्रैल से भर्ती फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की 55 वर्षीय महिला की रविवार दोपहर मौत हो गई। उनके फेफड़ों और लिवर में संक्रमण था। कोरोना की जांच के लिए शनिवार को सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बेटे ने कोरोना से जीती जंग, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पिता से कहा- घर पर आपका इंतजार करूंगा

इसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट आने के बाद ही शव परिजनों को सौंपेगा। इसे संक्रमण रोकने वाले स्पेशल बैग में पैक किया गया है। बेटे ने बताया कि होली पर मां की तबीयत बिगड़ी थी। इससे पहले कोई बीमारी सामने नहीं आई थी। डॉक्टरों ने कैंसर की आशंका जाहिर की थी। इस पर पारस हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। यहां कोरोना के मरीज पाए जाने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। जो मरीज पहले से भर्ती थे, उन्हें यहीं रखा गया। दोपहर को मां ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में नहीं आई सरकारी एंबुलेंस, ठेले पर बीच रास्ते में बीमार महिला ने तोड़ा दम

अस्पताल संचालक ने शव देने के लिए कहा है। वे लोग शिकोहाबाद में ही दाह संस्कार करना चाहते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि महिला की रिपोर्ट आने का इंतजार है। परिजनों से कहा गया है कि वे आगरा में ही विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार करें।
 
विज्ञापन

कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी ,सांस की बीमारी से पीड़ित था
सिकंदरा स्थित एक क्वारंटीन सेंटर में रखे गए बोदला के 22 वर्षीय युवक की रविवार दोपहर मौत हो गई। उसकी कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सांस की तकलीफ थी। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद में 16 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, गांव में ताश के पत्तों से हुई कोरोना की शुरुआत

वहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस की मौजूदगी में उसके शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। परिजनों ने बताया कि सांस की तकलीफ के कारण ही उसकी स्क्रीनिंग की गई थी। इसके बाद उसे तीन दिन पहले क्वारंटीन किया गया था। दोपहर को उसकी मृत्यू की सूचना पर एसएन पहुंचे।

प्रशासन ने हॉस्पिटल कब्जे में लिया
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि पारस हॉस्पिटल से 20 लोग संक्रमित हुए। इसे प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है। इसे कोरोना उपचार के लिए हॉस्पिटल में तब्दील किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें