फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में बालकनी गिरी, महिला की मौत

Tue, 14 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बार‌िश्‍ा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
सोमवार रात को आई आंधी के कारण प्रताप नगर स्थित एक मकान की जर्जर बालकनी गिरने से व्यवसायी की पत्नी की मौत हो गई। वहीं मलबे के नीचे दबकर एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

एल-8, प्रताप नगर निवासी महेश सप्रा का सिलाई मशीन का व्यवसाय है। वह पहली मंजिल पर परिवार सहित रहते हैं। वहीं भूतल पर विपुल गुलाटी का परिवार रहता है। सोमवार रात तकरीबन 8:30 बजे उनकी महेश की पत्नी पूनम बालकनी में बैठी हुई थीं। अचानक तेज आंधी आई। इससे बालकनी भरभराकर गिर पड़ी। पूनम की मौत हो गई। वहीं विपुल भी मलबे के नीचे दबकर घायल हो गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


सांसद पुत्र की कार क्ष्‍ा‌त‌िग्रस्‍त
मलपुरा क्षेत्र में आंधी के दौरान पेड़ गिरने से सांसद चौधरी बाबूलाल के बेटे चौ. रामेश्वर की कार क्षतिग्रस्त हो गई। चौ. रामेश्वर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें