फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में रही उमस, शाम को आंधी-बारिश

Tue, 14 Jun 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
माौसम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
दिन में उमस भरी गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी। आद्रता ज्यादा होने के कारण लोग परेशान रहे, लेकिन शाम चार बजे से मौसम का रुख बदलने लगा। तेज हवाओं के साथ आई जोरदार बारिश ने शाम को खुशनुमा बना दिया। आंधी से कई स्थानों पर दर्जनों पेड़, बिजली के पोल टूटकर गिर पड़े। कई लोग घायल भी हुए हैं। बारिश से शहर में कई स्थानों पर लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, ये प्री मानसून की दस्तक है। प्री मानसून के 15 जून से सक्रिय होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

सोमवार को आद्रता अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। कूलर भी ठंडी हवा नहीं दे पा रहे थे। दोपहर में कई बार बादल छाए मगर बारिश के आसार नजर नहीं आए। दोपहर बाद शाम करीब चार बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी के कारण ताजगंज में बिजलीघर के पास बिजली का पोल गिर पड़ा। कई स्थानों पर पेड़ भी टूटकर गिर पड़े। ताजगंज, कमलानगर, बिजलीघर, रामबाग, नराइच, मदिया कटरा रोड, पश्चिम पुरी में पेड़ टूटकर गिर पड़े। सुल्तानपुरा में कैंट इंटर कालेज की भारी भरकम टिनशेड उड़कर महबूब के घर पर गिरी, जिससे महबूब का बेटा साजिद घायल हो गया।  ग्रामीण अंचल में भी कई स्थानों पर आंधी और बारिश से पेड़ और टिनशेड गिरने की खबरें हैं। आंधी के थमने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। जोरदार बारिश के कारण एमजी रोड समेत शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम  41.0
न्यूनतम     29.5
सूर्यास्त      7.23
सूर्योदय      5.23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें