फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर निकाली विवाहिता की मायके में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ससुरालीजनों द्वारा पिटाई के बाद घर से निकाली गई विवाहिता की मायके में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस को पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पटियाली के जिनोल निवासी शिवपाल ने अपनी बेटी संगीता (26) की शादी लगभग साढ़े चार साल पहले राजकुमार पुत्र धनपाल निवासी राजा का रामपुर के साथ की थी। ससुरालीजन शादी में मिले उपहार से संतुष्ट नहीं हुए। ससुुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने शुक्रवार को संगीता की मारपीट करने के बाद दो वर्ष के बेटे के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके जिनोल आ गई। उसकी हालत देखकर मायके के लोग सकते में आ गए। वे उसे चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। उसने शनिवार देर शाम दम तोड़ दिया। उसकी मौत होते ही चीत्कार मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पति के अलावा ननद माया देवी, ननदोई राजकुमार, सास चंद्रमुखी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें