फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गर्भपात के बाद बिगड़ी हालत... कुछ ही समय में महिला ने तोड़ दिया दम, घरवालों ने किया हंगामा

Thu, 25 Jul 2024 11:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

निजी अस्पताल में गर्भपात के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। घरवालों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गर्भपात के बाद महिला की मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के सेन हास्पिटल का है।

विज्ञापन


किरावली के अभिनव सिंह ने मंगलवार को पत्नी नीलम की तबीयत खराब होने पर सेन हॉस्पिटल में डॉ. अलका सेन को दिखाया। नीलम दो महीने की गर्भवती थीं। उन्होंने गर्भपात कराने की सलाह दी। बुधवार को गर्भपात के बाद नीलम को वार्ड में शिफ्ट कर दिया। परिजन का आरोप है कि कुछ देर बाद ही नीलम की तबीयत फिर से खराब हो गई।

शिकायत पर डॉक्टर दोबारा से आपरेशन थिएटर में ले गए। पूर्वाह्न 11 बजे डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से नीलम की मौत की जानकारी दी। परिजन व परिचित हॉस्पिटल पर आ गए। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने शांत कराया। शाहगंज थाना प्रभारी ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम भी नहीं कराया।

गर्भपात के बाद ठीक थी मरीज

सेन हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. अलका सेन का कहना है कि गर्भपात करने के बाद मरीज ठीक थी, उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया। बाद में अचानक तबीयत बिगड़ गई। जान बचाने के लिए करीब एक घंटे चिकित्सकीय टीम लगी रही। कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई है। लापरवाही के आरोप गलत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें