फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के खानदान को लगा ग्रहण: पूर्व जिपंअ पिता और पूर्व विधायक ताऊ पहले से जेल में बंद, अब बेटा भी गिरफ्तार

Thu, 25 Jul 2024 10:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पुलिस ने 25 हजार के इनामिया सपा नेता पुष्पेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पिता और पूर्व विधायक ताऊ पहले से जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन
पुष्पेंद्र यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में पुलिस ने 25 हजार के इनामिया सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। इस पर गैंगस्टर सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। लंबे से समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस की कई टीमें लगातार इसे ढूंढने में लगी थीं। 

विज्ञापन


बुधवार की देर शाम पुलिस ने इसे नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुष्पेंद्र यादव फिलहाल अलीगंज थाने में रखा गया है। बताते चलें कि आरोपी पुष्पेंद्र यादव राजनीतिक रसूख का फायदा उठाकर अपराध करता था। यह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव एवं वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव का पुत्र है। जुगेंद्र सिंह और ताऊ पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव दोनों जेल में बंद हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें