फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पुलिस के सामने महिला ने खाया जहर, हॉस्पीटल में भर्ती होने पर डॉक्टर ने खोला राज

Tue, 18 Jul 2023 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

महिला ने पुलिस के समक्ष विषाक्त पदार्थ खाने का ऐसा नाटक किया कि पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। महिला को तत्काल ही हॉस्पीटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बताया कि वो सही है और जहर खाने की पुष्टि नहीं हुई है। 
 
विज्ञापन
women crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में आगरा के एक शिक्षण संस्थान के प्रबंधक सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज महिला ने पुलिस के समक्ष विषाक्त पदार्थ खाने का ड्रामा किया। यह देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। महिला को एफएच मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। परीक्षण में महिला द्वारा विषाक्त खाने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

 

यहां का है मामला 

नगर के जीवनी नगर निवासी एक विवाहिता ने विगत तीन मार्च को आगरा के थाना एत्मादपुर अंतर्गत गांव बड़ा सुरेरा निवासी रमेश सोलंकी, टूंडला के थाना पचोखरा अंतर्गत गांव निवाजपुर निवासी दीपक रावत, टूंडला के गांव जरौली निवासी मुकेश शर्मा, आगरा के एत्मादपुर अंतर्गत गांव सवाईं निवासी नीलू पंडित व आगरा वनस्थली काॅलेज के प्रबंधक मनीष मित्तल के विरुद्ध मारपीट, छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपियों की गिरफ्तार न होने पर दो दिन पूर्व पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी थी।

ये भी पढ़ें -  Flood In Agra: ताजमहल के दशहरा घाट और मेहताब बाग पर पानी ऊपर तक आया,  यमुना का रौद्र रूप देख घबराए लोग
 

बोली खाली है चूहे मारने की दवा 

वह रविवार पूरे दिन उसायनी स्थित वैष्णो देवी धाम मंदिर पर बैठी रही। पुलिस ने उसे समझाकर उसके घर भेज दिया था। सोमवार दोपहर 11.30 बजे करीब वह अपने पति धर्मेंद्र सिंह के साथ एसएसपी कार्यालय पर जा रही थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने दंपती को टोल प्लाजा पर रोक लिया तथा समझाने के लिए पास ही एक होटल पर ले गए। पुलिस ने अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया। इसी बीच महिला लघुशंका करने चली गई तथा लौटकर उसने पुलिस को चूहा मारने की दवा खाने जानकारी दी। यह सुन पुलिसकर्मियों के होंश उड़ गए। वे उसे उपचार के लिए एफएच मेडिकल काॅलेज ले गए। डाक्टरों के परीक्षण में वह पूरी तरह स्वस्थ पाई गई।

ये भी पढ़ें -  कौन थे रंगा-बिल्ला: 1978 में जब आगरा में आई थी बाढ़, दोनों को स्टीमर से लाई थी दिल्ली पुलिस
 
विज्ञापन

महिला पूरी तरह स्वस्थ

थाना प्रभारी टूंडला प्रदीप कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण में महिला पूरी तरह स्वस्थ है। उसने दबाव बनाने को विषाक्त खाने का ड्रामा किया था। विवेचना क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। महिला के पति व पुत्र के विरुद्ध आरोपी मनीष मित्तल ने पहले एत्मादपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें दोनों जेल गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें