फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क पार कर रही महिला पिकअप की चपेट में आई, मौत

Wed, 04 Sep 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम पति के साथ दिल्ली से लौटी महिला फ्लाई ओवर पर सड़क पार करते समय पिकअप ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अवधेश कुमार बुधवार की शाम को पत्नी उर्मिला देवी (50) के साथ दिल्ली से वापस कस्बा लौटे थे। दिल्ली कानपुर हाईवे पर बस से उतरने के बाद फ्लाईओवर पर सड़क पार कर रहे थे। तभी भोगांव की ओर से आ रही पिकअप ने उर्मिला देवी को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन फानन लोगों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।

पिकअप पलटने से दो लोग हुए घायल
कुसमरा। कस्बा में मैनपुरी मार्ग पर बुधवार की शाम पिकअप पलटने से हुए हादसे में किसान सहित दो लोग घायल हो गए। गांव पदमपुर निवासी जयवीर सिंह मूंगफली की बिक्री करने के बाद शाम के समय पिकअप से वापस घर लौट रहे थे। मैनपुरी कुसमरा मार्ग पर सांई कोल्ड स्टोर के पास ट्रक ने कट मार दिया। अनियंत्रित पिकअप पलटने से चालक उमेश और कामता प्रसाद घायल हो गए। दोनों घायलों को चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिरोही ने लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें