फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट के बाहर परिवार के साथ धरने पर बैठी पत्नी, पति पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 06 Jan 2019 11:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
परिवार के साथ धरने पर बैठी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में स्थित गणपति रॉयल अपार्टमेंट शनिवार को हंगामा हो गया। कारोबारी पति से कई महीने से अलग रह रही पत्नी बेटे के साथ आ गई। पति के फ्लैट पर ताला लगा था। उसने अंदर जाने का प्रयास किया। आरोप है कि पति की फर्म के कर्मचारी आ गए। उन्होंने रोककर अभद्रता की। 

विज्ञापन


महिला अपार्टमेंट परिसर में धरने पर बैठ गई। सूचना पर पुलिस आ गई। वहीं महिला और उसके पति के अधिवक्ता भी आ गए। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत किया। महिला ने पति और दो कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। 

नोएडा की रिचा की शादी 15 साल पहले गणपति रॉयल अपार्टमेंट, सूर्य नगर निवासी कारोबारी संचित कुमार से हुई थी। उनका एक बेटा है। संचित का विदेश में जूते का कारोबार है। आरोप लगाया कि पति गलत हरकत करता है। उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करता है। 

विज्ञापन

कर्मचारियों ने की बदतमीजी

अपार्टमेंट के बाहर पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
जनवरी 2018 में उसकी तबीयत खराब हो गई थी। इस पर परिजन उसे मायके ले गए थे। ठीक होने पर वह ससुराल आ गई। मगर, कुछ दिन बाद पति ने फिर से वही करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर वह फिर से मायके चली गई। 

रिचा ने बताया कि शनिवार को वो फ्लैट पर आई। वहां पति के ऑफिस पर कर्मचारी बैठे थे। वो फ्लैट में जाने लगी तो दो कर्मचारी आ गए। उन्होंने सचित के भाई से बात की। इसके बाद कर्मचारियों ने हाथ पकड़कर फ्लैट की दूसरी चाबी छीन ली। विरोध पर बदतमीजी की। 

कर्मचारियों के हमलावर होने पर रिचा ने शोर मचा दिया। इस पर उसके माता-पिता आ गए। उन्होंने बचाया। फ्लैट में नहीं जाने देने पर रिचा रोने लगी। इस पर हंगामा हो गया। यह देखकर अपार्टमेंट के लोग जुट गए। 
विज्ञापन

अपार्टमेंट के बाहर दिया धरना

बाद में रिचा अपने बेटे के साथ अपार्टमेंट के भूतल में धरने पर बैठ गई। सूचना पर पुलिस आ गई। उधर, रिचा के अधिवक्ता भी आ गए। बाद में संचित के अधिवक्ता भी आ गए। उनमें विवाद की स्थिति होने पर पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाया। 

शाम को रिचा ने थाना हरीपर्वत में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि महिला फ्लैट का ताला खोलना चाहती थी। इसको लेकर विवाद हुआ था। उनकी तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कारोबारी के खिलाफ दर्ज है मुकदमा 

कारोबारी संचित के खिलाफ पिछले दिनों थाना हरीपर्वत में एक करोड़ रुपये चौथ मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमे में एक महिला और उसकी दो बेटियों को ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। इसमें संचित की बहन को भी नामजद किया गया है। अभी पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें