आगरा के खंदारी में रेस्तरां संचालक रोहता निवासी युवक ने तजाकिस्तान की एक युवती के प्रेमजाल में पड़कर धर्मपत्नी को बुरी तरह दुत्कारा है और उसे बेरहमी से पीटा।
यही नहीं पत्नी को खर्च तक नहीं दे रहा, जबकि प्रेमिका के साथ गोवा में घूमने गया था। गोवा के होटल में कमरा बुक करने के लिए प्रेमिका को ही पत्नी बताया।
पत्नी ने पूरा रिकॉर्ड निकलवाकर मलपुरा थाने में तहरीर दी है। एसएसपी आफिस में भी शिकायत की है। पुलिस ने पति को बुलाया है।
महिला का मायका फिरोजाबाद जिले के टूंडला में है। शादी को तीन साल हुए हैं, उसकी एक बेटी है। पत्नी का आरोप है कि पति का तजाकिस्तान की एक युवती से चक्कर चल रहा है।
वह शहर के एक संस्थान में पढ़ती है। पति के रेस्तरां पर पिज्जा खाने के लिए आती थी। वहीं पर दोनों की दोस्ती हो गई। हाल में ही वह उसे अपने साथ गोवा ले गया।
पत्नी ने तजाकिस्तान की युवती की सहेलियों से फेसबुक पर दोस्ती कर ली है, उनसे ही उसे पूरी जानकारी मिली है। पत्नी ने मलपुरा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह पति को उसके साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था।
मेरा जेठ भी ऐसा ही है
इसके बाद उसने उत्पीड़न और करना शुरू दिया। पति कहता है कि मेरा मुंह भी नहीं देखना चाहता। एएसपी श्लोक कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मलपुरा थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा है।
महिला ने एसएसपी आफिस में दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसका जेठ भी बिगड़ा हुआ है। कॉलोनी के लोगों ने उसे (जेठ) महिला के साथ पकड़ा था।
एक फ्लैट में महिला को ले आया था। महिला का कहना है कि उसे पति ने घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत की। तब पुलिस के कहने पर ही घर में जगह दी।